फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: मेडिकल कॉलेज डेंगू को लेकर अलर्ट, वार्ड में तैयारियां पूरी

Sat, 15 Aug 2026 01:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। मेडिकल कॉलेज प्रशासन डेंगू के संभावित खतरे और मौसमी बीमारियों से निपटने के लिए पुरानी बिल्डिंग में विशेष डेंगू वार्ड तैयार हो चुका है। राहत की बात यह है कि इस महीने में अब तक यहां सिर्फ चार मरीज ही पहुंचे। त्वरित और उचित से चारों मरीजों की सेहत में तेजी से सुधार हुआ। उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है। डेंंगू के दो मरीज भी इलाज के बाद स्वस्थ होकर घर चले गए हैं। फिलहाल वार्ड में एक भी मरीज भर्ती नहीं है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने दावा किया है कि पुरानी बिल्डिंग में स्थापित इस डेंगू वार्ड में साफ-सफाई से लेकर मरीजों की देखरेख के सभी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। वार्ड में नियमित रूप से फॉगिंग और सैनिटाइजेशन कराया जा रहा है, साथ ही मरीजों को मच्छरों से बचाने के लिए बेड और आवश्यक जीवन रक्षक दवाओं का पर्याप्त स्टॉक सुनिश्चित किया गया है। हालांकि वर्तमान में मरीज नहीं है, फिर भी अस्पताल प्रबंधन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है ताकि मरीजों की संख्या बढ़ने पर किसी भी आपात स्थिति से आसानी से निपटा जा सके। इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग ने आम जनता से अपील की है कि वे अपने आसपास जलभराव न होने दें और बुखार या डेंगू के लक्षण महसूस होने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जांच कराएं। प्राचार्य डॉ. केपी गोड़ ने बताया कि मौसम में तेजी से बदलाव हो रहा है। अभी तक डेंंगू के दो मरीज आए हैं, इलाज के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है। वार्ड में सभी दवाएं डाक्टर व स्वास्थ्यकर्मियों को अलर्ट कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें