गुरवलिया बाजार। तमकुही विकास खण्ड के देवपोखर में मंगलवार को कुश्ती प्रतियोगिता आयोजित की गई। पहलवानों ने अपने दाव-पेच आजमाए। चैलेंज कुश्ती में टाइगर देवरिया ने गुड्डू गोरखपुर को आसमान दिखाया तो पंडाल तालियों से गूंज उठा।
अकरम बघौचघाट ने राजू गोपालगंज को, पवन हाटा ने सूरज घाटी, टाइगर देवरिया ने संजय कानपुर को को पटकनी दी। पारस पकड़ियार ने सन्तोष सपहा, राहुल प्रेमनगर ने सौरभ सेमरा को, पतिराम कोरया ने पट्टू सेमरिया को, बबलू हनुमानगंज ने अजित प्रेमनगर को, आदित्य दिल्ली ने सहदान देवरिया को, विकास गोरखपुर ने मुकेश प्रेमनगर को, मिन्टू देवरिया ने संदीप सेमरिया को, धीरज बिहार ने मन्नान देवरिया को, नबीउल्लाह बघौचघाट ने पवन देवरिया पटकनी दी।
खुशहाल देवरिया साहिल पकड़ियार, महफूज पकहा और सिराज बेल्लाह, सेराज बघौचघाट और कैफ देवरिया की कुश्ती बराबर पर रही। मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख संघ के पूर्व अध्यक्ष संजय गुप्ता, सपा नेता संतोष तिवारी, भाजपा नेता सत्यम शुक्ला पहलवानों का हाथ मिलवाकर कुश्ती का शुभारंभ कराया।
रेफरी की भूमिका मायाशंकर यादव और मस्तराज यादव ने निभाई। संचालन मनोज तिवारी ने किया। आयोजक ग्राम प्रधान रूद्र प्रताप उर्फ मुन्ना सिंह ने सभी अतिथियों ने आभार व्यक्त किया। इस दौरान रामप्रवेश सिंह, भोलेनाथ सिंह, चन्द्र प्रकाश सिंह , प्रभाकर पाण्डेय, कमलनयन सिंह आदि उपस्थित रहे।