फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंधे को क्षति पहुंचते देख खनन रोका

Sat, 13 Feb 2016 12:00 AM IST
kushinagar beauro
विज्ञापन
विज्ञापन
बालू खनन से बंधे को क्षति पहुंचने से नाराज लोगों ने ट्रॉलियों को  रोकवाकर बंधे के पास धरना शुरू कर दिया। बंधे को क्षति पहुंचने पर रोक नहीं लगाने पर गांव वालों ने अनशन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

हनुमानगंज एवं लक्ष्मीपुर पड़रहवा के समीप बने छितौनी तटबंध के किनारे गंडक नदी से हो रहे बालू खनन से बंधा को क्षति पहुंचने का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को  हनुमानगंज ग्राम सभा के मुसहर बस्ती के काफी संख्या में लोगों ने बालू लदी ट्रैक्टर ट्राली को रोक दिया और धरने पर बैठ गये।
गांव के राजमती, सिंगासन भारती, द्वारिका, नथुनी, रीता, उमेश यादव, बुधिया, मोती यादव, अखिलेश, भानमती, गीता, सेमुनी, सोहती, लालचन्द आदि का आरोप था कि बालू खनन करने वाले रास्ते के लिए बंधे को काटकर कमजोर कर दिया जा रहा है। इससे बाढ़ के दौरान बांध के टूटने का खतरा बढ़ गया है।
विज्ञापन


उधर लोगों के धरने के बाद भी बालू लदी ट्रालियों को दूसरे रास्ते से ले जाने का सिलसिला जारी रहा। इन लोगों ने मुख्यमंत्री सहित कुछ
अन्य अधिकारियों को पत्र
भेजकर कार्रवाई की मांग
की है। लोगों ने खनन बंद नहीं होने पर अनशन शुरू करने की चेतावनी भी दी। इस संबंध नायब तहसीलदार खड्डा रामनाथ का कहना है कि खनन पट्टा वैध है। कानून के विपरीत जो भी खनन होगा, उसकी जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें