अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की तरफ से शुक्रवार को भारत स्वाभिमान यात्रा निकाली गई। इसमें उदित नारायण स्नातकोत्तर महाविद्यालय के भी विद्यार्थियों ने सहभागिता की।
कार्यकर्ताओं ने जेएनयू में अफजल गुरू की बरसी मनाने वाले लोगों के विरोध में नारे लगाए तथा उनका प्रतीकात्मक पुतला भी जलाया।
कॉलेज परिसर से दिन के लगभग 11 बजे यह यात्रा प्रारंभ हुई। इसमें शामिल अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नगर मंत्री नवनीत तिवारी ने कहा कि देश की अस्मिता से खिलवाड़ करने वालों को मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।
सांस्कृतिक कार्यक्रम की आड़ में अफजल गुरू जैसे आतंकी की बरसी मनाना देशद्रोह से कम नहीं है। ऐसे लोगों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। इस दौरान गौरव तिवारी, पूर्व छात्रनेता बजरंगी यादव, प्रतीक दुबे, अभिषेक सैनी, सुबोध मिश्रा, शालू, रिजवान, रजत, संजय, शिब्बू, इबरार अली, शशिकांत मिश्रा, इमरान सहित कई छात्र और कार्यकर्ता मौजूद थे।