बालू खनन से बंधे को क्षति पहुंचने से नाराज लोगों ने ट्रॉलियों को रोकवाकर बंधे के पास धरना शुरू कर दिया। बंधे को क्षति पहुंचने पर रोक नहीं लगाने पर गांव वालों ने अनशन की चेतावनी दी है।
हनुमानगंज एवं लक्ष्मीपुर पड़रहवा के समीप बने छितौनी तटबंध के किनारे गंडक नदी से हो रहे बालू खनन से बंधा को क्षति पहुंचने का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को हनुमानगंज ग्राम सभा के मुसहर बस्ती के काफी संख्या में लोगों ने बालू लदी ट्रैक्टर ट्राली को रोक दिया और धरने पर बैठ गये।
गांव के राजमती, सिंगासन भारती, द्वारिका, नथुनी, रीता, उमेश यादव, बुधिया, मोती यादव, अखिलेश, भानमती, गीता, सेमुनी, सोहती, लालचन्द आदि का आरोप था कि बालू खनन करने वाले रास्ते के लिए बंधे को काटकर कमजोर कर दिया जा रहा है। इससे बाढ़ के दौरान बांध के टूटने का खतरा बढ़ गया है।
उधर लोगों के धरने के बाद भी बालू लदी ट्रालियों को दूसरे रास्ते से ले जाने का सिलसिला जारी रहा। इन लोगों ने मुख्यमंत्री सहित कुछ
अन्य अधिकारियों को पत्र
भेजकर कार्रवाई की मांग
की है। लोगों ने खनन बंद नहीं होने पर अनशन शुरू करने की चेतावनी भी दी। इस संबंध नायब तहसीलदार खड्डा रामनाथ का कहना है कि खनन पट्टा वैध है। कानून के विपरीत जो भी खनन होगा, उसकी जांच कर कार्रवाई की जाएगी।