फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: तीन ट्राॅली अवैध बालू पकड़ा, सीज

Sun, 20 Jul 2025 12:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मंसाछापर। जटहा बाजार थाना क्षेत्र के कटाई भरपुरवा के दियारा क्षेत्र में शुक्रवार की देर रात छापे मारी कर खनन स्थल से तीन सफेद बालू लदी ट्रैक्टर ट्रालियों को पकड़ कर शनिवार को सुबह कार्रवाई के बाद पुलिस को सुपुर्द कर दिया। कटाई भरपुरवा के दियरा क्षेत्र में काफी दिनों से खनन माफियाओं की ओर से प्रतिदिन भारी पैमाने में सफेद बालू खनन कर ट्रैक्टर ट्राली पर लोड कर गांवों में ले जाकर बेचा जाता है। ग्राहक नहीं रहने पर जगह जगह स्टॉक कर महंगे दामों में सप्लाई किया जाता है।
विज्ञापन

इसकी सूचना ग्रामीणों ने रात में खनन अधिकारी अभिषेक सिंह को दे दिया। रात बारह बजे के बाद खनन अधिकारी ने टीम के साथ दियरा क्षेत्र में खनन स्थल पर छापेमारी किया। इससे तीन ट्रैक्टर ट्राली सफेद बालू लदा मौके से पकड़ लिया बाकी गाड़ियों को खनन कर रहे माफियाओं ने लेकर बड़ी गंडक नदी की तरफ भाग निकले। तीनों गाड़ियों को सुबह जटहा बाजार थाने में लाकर पुलिस को सुपुर्द कर निर्देश दिया की गाड़ी नंबर से नाम पता कर खनन कर रहे लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराकर उच्चाधिकारियों को सूचना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें