एसपी ने बताया कि जवाबी कार्रवाई में बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले के जोगापट्टी थाना क्षेत्र के लालागढ़ निवासी अभियुक्त बाला यादव पुत्र कन्हैया यादव के पैर में गोली लगी। वह घायल हो गया। भाग रहे दो अभियुक्तों को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
उनका नाम शारदा यादव पुत्र स्व. नागू यादव और मुन्ना यादव पुत्र भगन यादव है, जो सेवरही थाना क्षेत्र के राजपुर खास गांव के निवासी हैं। इनके कब्जे से चोरी का एक पिकअप, घटना में प्रयुक्त बाइक और असलहा बरामद हुआ है। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
इसे भी पढ़ें: भाई से विवाद के बाद युवक ने खुद को गोली से उड़ाया, मचा हड़कंप
एसपी ने बताया कि बाला यादव के खिलाफ बिहार के जोगापट्टी, नौतन व श्रीनगर थाने में मद्य निषेध व उत्पाद अधिनियम, बिहार के श्रीनगर एवं तुर्कपट्टी थाने में हत्या के प्रयास व शस्त्र अधिनियम में केस दर्ज हुआ है। शारदा यादव के खिलाफ तमकुहीराज व सेवरही थाने में आबकारी अधिनियम, बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले के नौतन व श्रीनगर थाने में मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम में केस दर्ज है।
तुर्कपट्टी थाने में भी हत्या के प्रयास व शस्त्र अधिनियम में केस दर्ज हुआ है। इसी तरह मुन्ना यादव के खिलाफ बिहार के श्रीनगर थाना व तुर्कपट्टी थाने में इन्हीं धाराओं में केस दर्ज हुआ है। इस कार्रवाई में पडरौना कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार शुक्ला, तुर्कपट्टी के थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।