फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाटा में तीन तस्कर गिरफ्तार, 18 पशु मुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
हाटा में तीन तस्कर गिरफ्तार, 18 पशु मुक्त
विज्ञापन

हाटा (कुशीनगर)। एसटीएफ और हाटा कोतवाली पुलिस ने संयुक्त प्रयास में गोवंशीय पशुओं से लदे एक ट्रक को पकड़ा गया। उस पर 18 पशु लादे गए थे, जिन्हें वध के लिए बिहार ले जाया जा रहा था। तीन तस्कर भी गिरफ्तार किए गए हैं।
आरोपितों पर गोवध निवारण अधिनियम और पशु क्रूरता अधिनियम के तहत केस दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। एसपी विनोद कुमार सिंह की तरफ से बताया गया है कि बृहस्पतिवार की रात एनएच-28 पर तितला कट के निकट एसटीएफ और हाटा कोतवाली की पुलिस ने बिहार की तरफ जा रहे ट्रक को रोककर तलाशी ली।
विज्ञापन

ट्रक में 18 गोवंशीय पशु क्रूरतापूर्वक लादे गए थे। मौके से तीन पशु तस्कर आसिफ निवासी शाहपुर थाना शाहपुर, जनपद मुजफ्फरनगर, मोहम्मद चांद निवासी मोहल्ला शेख जादयान थाना नानौता देहात, जनपद सहारनपुर और गुलजार निवासी शाहपुर थाना शाहपुर, जनपद मुजफ्फरनगर गिरफ्तार किए गए हैं। बरामदगी और गिरफ्तारी के आधार पर इनके खिलाफ हाटा कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

इन्हें गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में कोतवाल जयप्रकाश पाठक, एसटीएफ के निरीक्षक सत्यप्रकाश सिंह, एसआई सुरेंद्र बहादुर सिंह, सूरजनाथ सिंह, आलोक कुमार राय, हेड कांस्टेबल यशवंत सिंह आदि शामिल थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें