कसया (कुशीनगर)। स्थानीय पुलिस ने सोमवार को अंतरराज्यीय गो-तस्करी गैंग का पर्दाफाश किया। पुलिस ने दो डीसीएम से लादकर बिहार ले जाए जा रहे 19 गोवंश को मुक्त कराया। तीन पशु तस्करों को भी गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार तस्करों में सतनाम सिंह व हरदीप सिंह निवासी पटियाला, पंजाब और योधन निवासी पटना, बिहार शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि यह गिरोह संगठित तरीके से गोवंश को वाहन में भरकर बिहार ले जाता था, जहां गोकशी कर अवैध तरीके से रुपये कमाने की योजना थी। कसया थाना में गोवध निवारण अधिनियम एवं 11-पशु क्रूरता अधिनियम के तहत पुलिस ने केस दर्ज किया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में एसओ अभिनव मिश्रा, एसआई आदर्श मिश्रा आदि शामिल रहे।