पडरौना/कसया। आवागमन को सुगम बनाने और ग्रामीण इलाकों को मुख्य मार्गों से जोड़ने की दिशा में पीडब्ल्यूडी ने कार्ययोजना को मंजूरी दी है। जिले के तीन अलग-अलग जगहों पर तीन लघु सेतुओं का निर्माण कराया जाएगा। इन पुलों के बन जाने से न केवल यातायात सुगम होगा, बल्कि बरसात के दिनों में जलभराव से होने वाली परेशानी भी दूर हो जाएगी।
पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड के अनुसार, इन तीन लघु सेतुओं के लिए शासन स्तर से वित्तीय व प्रशासनिक स्वीकृति मिल चुकी है। निविदा की प्रक्रिया अंतिम चरण में हैं। ये लघु सेतु तमकुहीराज क्षेत्र के दनियाड़ी धौरहरा बिरवट कोन्हवलिया मार्ग पर 4×6 मीटर स्पॉन का दो करोड़ 90 लाख, सेवरही मेहंदिया जबही दयाल मार्ग 3×18 मीटर स्पॉन का दो करोड़ 40 लाख व फाजिलनगर विधानसभा क्षेत्र के गोडरिया मार्ग पर संकरे पुलिया के स्थान पर 3×12 मीटर स्पॉन के चार करोड़ 26 लाख रुपये खर्च कर पुल बनाए जाएंगे। इस तरह इन तीनों सेतुओं के निर्माण पर कुल 9.56 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
इन पुलों के निर्माण की मांग लंबे समय से चली आ रही थी। अब इनके निर्माण के लिए स्वीकृति मिल चुकी है। निर्माण होने से लोगों को आवागमन में सहूलियत मिलेगी और कनेक्टिविटी भी बढ़ेगी। ये पुल नालों पर बनाए जा रहे हैं, जिन्हें बरसात के मौसम में पार करना ग्रामीणों के लिए मुसीबत भरे होते हैं। इनके बनने से बरसात में लोगों के आवागमन की दूरी कम होगी और जलभराव से मुक्ति मिलेगी। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि संकरे पुल होने से बरसात के मौसम में खेतों में फसलें जलमग्न हो जाती है, लेकिन निर्माण के बाद उनकी फसलें बरसात के पानी में नहीं डूबेगी और वे आर्थिक नुकसान होने से बच जाएंगे।
वर्जन:-
ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए इन तीन लघु सेतुओं के निर्माण की स्वीकृति मिल चुकी है। निविदा प्रक्रिया पूरी होते ही निमार्ण कार्य शुरू करा दिया जाएगा। इसके बनने से क्षेत्र के लोगों को आवागमन में सहूलियत मिलेगी और फेरे लगाने की झंझट दूर होगी। -तेज प्रताप, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी, प्रांतीय खंड, कुशीनगर
0
हमें सालों से इस पुल का इंतजार था,बारिश में बच्चे स्कूल नहीं जा पाते थे और मरीजों को अस्पताल ले जाना परेशानी भरा सफर हो जाता था। पुल निर्माण क्षेत्र के लिए वरदान साबित होगा। विभाग का यह फैसला सराहनीय है। -अवधेश राय, लतवा मुरलीधर
0
-पुल बनने से क्षेत्र में विकास की रफ्तार बढेगी और छोटे दुकानदारों को माल लाने-ले जाने में आसानी होगी। रोजाना हजारों की संख्या में लोगों को आवागमन के लिए दूसरे रास्तों का चक्कर लगाकर गांव पहुंचना पड़ता है। इससे लोगों को निजात मिल जाएगी। -धनंजय राय, तमकुहीराज
0
70 हजार की आबादी को मिलेगी सुविधा
दनियाड़ी धौरहरा बिरवट कोन्हवलिया मार्ग पर 4×6 मीटर स्पॉन का दो करोड़ 90 लाख रुपये की लागत से तैयार होने से क्षेत्र के करीब 70 हजार की आबादी की आवागमन में हो रही परेशानी दूर हो जाएगी। इस पुल के निर्माण से सिर्फ कुशीनगर ही नहीं, बिहार के लोगों को भी आने-जाने में आसानी होगी। इस मार्ग पर दनियाड़ी, जवही हर वल्लभ, विरवट गौरहां, पटखौली समेत दर्जन भर गांवों के लोगों को दैनिक व खेती कार्य के लिए आवागमन करना पड़ता है। सेवरही मेहंदिया जबही दयाल मार्ग 3×18 मीटर स्पॉन का दो करोड़ 40 लाख व फाजिलनगर विधानसभा क्षेत्र के गोडरिया मार्ग पर संकरे पुलिया के स्थान पर 3×12 मीटर स्पॉन का चार करोड़ 26 लाख रुपये खर्च कर बनने से लोगों को मिलेगी।