फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: जमीन विवाद में मारपीट, तीन पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। बखिरा थाना क्षेत्र के अजगरा गांव में बैनामा की जमीन के विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट हुई। पुलिस ने तहरीर मिलने पर तीन आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। एसओ सतीश कुमार सिंह ने बताया कि अजगरा निवासी पीड़ित महाबली ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 20 वर्ष पहले नरेश निवासी ग्राम जसवंतपुर थाना बृजमनगंज जनपद महाराजगंज से जमीन बैनामा लिया। बैनामा के दिन से अब तक वह जमीन पर काबिज थे।
विज्ञापन

नरेश के किए गए बैनामा की भूमि पर 30 मार्च को शाम 6:00 बजे जब वह ट्रैक्टर से मिट्टी बराबर करा रहे थे, उसी दौरान नरेश के साढू बृजेश, पिंटू व रामू निवासी लोरीबारी थाना बखीरा ने खेत में आकर बिना कुछ कहे उनको लात घूंसा व लाठी-डंडा से मारने-पीटने लगे। इससे उनको काफी अंदरूनी चोटें आईं। शोर सुनकर उनकी बहू ने आकर बीच-बचाव किया तो उसे मारपीट कर जख्मी कर दिया।
विज्ञापन

एसओ ने बताया कि मामले में उक्त तीनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें