फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सड़क हादसे में तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पटहेरवा। स्थानीय थाना क्षेत्र में हाइवे स्थित पटहेरवा ओवरब्रिज पर बुधवार शाम करीब पांच बजे दो बाइकों की आपस में टक्कर हो गई। इस हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना के बाद आई पुलिस ने आसपास के लोगों की मदद से उन्हें सीएचसी फाजिलनगर पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, तरयासुजान थाना क्षेत्र के बैदूपार गांव निवासी छोटू सैनी अपने भतीजे विशाल के साथ बहन के यहां खिचड़ी का सामान पहुंचाकर घर वापस लौट रहा था। हाईवे स्थित पटहेरवा ओवरब्रिज पर तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के सपही खास निवासी दिनेश कुमार की बाइक पीछे से टकरा गई। सूचना के बाद आई पुलिस ने वाहनों को कब्जे में ले लिया और घायलों को सीएचसी फाजिलनगर भेजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें