पटहेरवा। पुलिस ने बुधवार की दोपहर ई-रिक्शा से अवैध 205 पीस शराब लेकर बिहार की तरफ जा रहे व्यक्ति को नारायनपुर गांव के सामने पुलिया पर पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 60 एक्साइज एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए ई रिक्शा कब्जे में ले लिया है।
बुधवार की दोपहर करीब तीन बजे नारायनपुर गांव के सामने पुलिया के पास पटहेरवा थाने के वरिष्ठ एसएसआई हरेराम सिंह यादव वाहन जांच कर रहे थे। इसी दौरान एक ई रिक्शा पटहेरिया से समउर बाजार की तरफ जा रहा था। पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया तो वह रिक्शा सहित भागने लगा।
पुलिस ने पीछा कर उसे रोककर जब उसके रिक्शे की तलाशी ली तो उसने 205 पीस शराब लदी पाया गया। पुलिस के पूछताछ में रिक्शा चालक अपना नाम मनीष पाठक निवासी परक थाना मशरूख जनपद छपरा बताया।पुलिस ने शराब के साथ ई रिक्शा कब्जे में लेते हुए आरोपी के खिलाफ 60 एक्साइज एक्ट के तहत कार्रवाई की है। इस संबंध में थानाध्यक्ष धीरेन्द्र राय ने बताया कि ई रिक्शा सीज करते हुए कार्रवाई की गई है।