फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: दो बाइक की भिड़ंत में पिता-पुत्र समेत तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मल्लूडीह। हाईवे स्थित बरवा जंगल कट के समीप शुक्रवार दोपहर दो बाइक की भिड़त हो गई। दोनों बाइक पर सवार पिता-पुत्र समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से घायलों को सीएचसी कसया पहुंचाया गया। एक की हालत गंभीर देख चिकित्सक ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन

चौरा खास थाना क्षेत्र के बड़हरा गांव निवासी 22 वर्षीय नीरज अपने 55 वर्षीय पिता जुगुल सिंह के साथ किसी काम से बाइक से कसया आए थे। दोपहर में लौटते समय बरवां जंगल कट के पास सामने से आ रहे कसया क्षेत्र के अभिनायकपुर निवासी 27 वर्षीय सत्येंद्र यादव की बाइक से टक्कर हो गई। तीनों सड़क पर गिरकर जख्मी हो गए। आसपास के लोगों ने घायलों को सीएचसी भिजवाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने सत्येंद्र यादव को मेडिकल कॉलेज कुशीनगर रेफर कर दिया। पिता-पुत्र का इलाज सीएचसी में चल रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें