कसया। रामकोला थाना क्षेत्र के टेकुआटार-फ़ुरसतपुर के पास सड़क पार करते समय एक बाइक की चपेट में आने से एक दस वर्षीय बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। इसको बचाने में बाइक चालक और सवार एक महिला भी सड़क पर गिरकर घायल हो गई। मौजूद लोगों ने तीनों घायलों को रामकोला सीएचसी भेजवाया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
टेकुआटार-फुर्सतपुर चौराहे पर सोमवार को देर शाम मस्जिदिया टोला निवासी दस वर्षीय मुस्कान सड़क पार कर रही थी। उसी दौरान बाइक से बुआ 40 वर्षीय जानकी को लेकर आ रहे टेकुआटार जमुनिया निवासी 18 करन की बाइक की चपेट में मुस्कान आकर गंभीर रूप से घायल हो गई। मुस्कान को बचाने के चक्कर में बाइक चला रहे करन और उनकी बुआ भी सड़क पर गिरकर घायल हो गईं। मौजूद लोगों ने तीनों घायलों को रामकोला सीएचसी भेजवाए, जहां उनका इलाज चल रहा है।