कसया। अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट कुशीनगर का लाइसेंस विजिविलिटी फ्लाइंग रेगुलेशन (वीएफआर) श्रेणी से इंस्ट्रूमेंट फ्लाइंग रेगुलेशन (आइएफआर) श्रेणी में अपग्रेड नहीं होने से विमानन कंपनियां उड़ान सेवा शुरू करने में रुचि नहीं ले रही थीं। अब इस लाइसेंस को अपग्रेड किया जाएगा। इसके लिए सोमवार की शाम डीजीसीएस की टीम एयरपोर्ट पहुंची। यह टीम मंगलवार को भी जांच कर जानकारी जुटाएगी। डीजीसीए के असिस्टेंट डायरेक्टर वेद प्रकाश प्रजापति की अगुवाई में पहुंची टीम ने एयरपोर्ट के अधिकारियों से लाइसेंस अपग्रेड से संबंधित सभी बिंदुओं पर विस्तार से जानकारी ली। यह टीम मंगलवार को भी एयरपोर्ट का निरीक्षण कर लाइसेंस अपग्रेड करने में आ रही अड़चनों पर विचार विमर्श करेंगी। एयरपोर्ट पर उड़ान को लेकर इंडिगो, अकाशा और जेट विंग्स जैसी विमानन कंपनियों ने सर्वे आदि की प्रक्रिया पूरी करने के बाद भी उड़ान सेवा शुरू नहीं की।
असिस्टेंट डायरेक्टर ने लाइसेंस अपग्रेड को लेकर वन-वन और टू-नाइन की सभी अवरोधों के बारे में जानकारी ली। डीजीसीए से अपग्रेड लाइसेंस प्राप्त होने के बाद यहां से विमान दिन या रात में लैंड और टेक आफ कर सकेंगे। पहले केवल दिन में उड़ान का लाइसेंस मिला था। सोमवार की शाम डीजीसीएस की टीम एयरपोर्ट पहुंची। यह टीम मंगलवार को भी जांच कर जानकारी जुटाएगी। इससे उड़ान में आसानी होगी।