फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: कार की टक्कर से बाइक सवार सास-बहू समेत तीन की मौत

Sun, 28 Jun 2026 02:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
हाटा पिपराइच मार्ग स्तिथ सोनबरसा गांव के समीप कार व बाईक की टक्कर में बाईक पर सवार तीन लोगों की
विज्ञापन
हाटा/मथौली (कुशीनगर)। अहिरौली थाना क्षेत्र के हाटा-पिपराइच मार्ग पर शनिवार दोपहर बाइक सवार सास, बहू समेत युवक की कार की टक्कर से मौत हो गई। बहू पड़ोस के युवक के साथ बाइक से अपनी सास का इलाज कराने गोरखपुर जा रही थी। हादसे के बाद लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचना दी। कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, लेकिन उसमें सवार लोगों को खरोंच तक नहीं आई। पुलिस ने दोनों वाहनोंं को कब्जे में ले लिया। बाइक सवार युवक हेलमेट नहीं पहना था। कार में सवार लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

हाटा कोतवाली क्षेत्र के डुमरी सवागीपट्टी के अनिरुद्ध की पत्नी माधुरी (55), बहू शालू (31) पड़ोस के विवेक सिंह (25) के साथ घर से गोरखपुर जाने के लिए बाइक से निकलीं। दोपहर करीब एक बजे हाटा-पिपराइच मार्ग पर सोनबरसा पट्टन के समीप सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी। बाइक सवार माधुरी, शालू और विवेक गंभीर रूप से घायल हो गए। कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।
हादसे की सूचना पर आई पुलिस ने लोगों की मदद से तीनों घायलों को हाटा सीएचसी पहुंचाया। वहां डाॅक्टरों ने तीनोें को मृत घोषित कर दिया। हादसे की खबर मिलते ही सीएचसी पर परिवार व गांव के लोग पहुंच गए।
विज्ञापन

शालू के पति और देवर दुबई रहते हैं। घर पर वह अपने ससुर अनिरुद्ध के पास अपने दोनों बेटों रिसु (7), चाहत (5) को छोड़कर सास का इलाज कराने विवेक के साथ गोरखपुर जा रही थीं। घटना की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। कसया सीओ कुंदन सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि बाइक व कार की आमने-सामने की टक्कर से हादसा हुआ है। तीनों शवों को कब्जे में ले लिया गया है। कार सवार लोगों को चोटें नहीं आई हैं। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

हाटा पिपराइच मार्ग स्तिथ सोनबरसा गांव के समीप कार व बाईक की टक्कर में बाईक पर सवार तीन लोगों की

हाटा पिपराइच मार्ग स्तिथ सोनबरसा गांव के समीप कार व बाईक की टक्कर में बाईक पर सवार तीन लोगों की

हाटा पिपराइच मार्ग स्तिथ सोनबरसा गांव के समीप कार व बाईक की टक्कर में बाईक पर सवार तीन लोगों की

हाटा पिपराइच मार्ग स्तिथ सोनबरसा गांव के समीप कार व बाईक की टक्कर में बाईक पर सवार तीन लोगों की

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें