फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: कुशीनगर में नारायणी नदी के तट पर फिर मिले तीन शव

विज्ञापन
विज्ञापन
कुशीनगर। नेपाल में त्रासदी के बाद कुशीनगर जिले में नारायणी नदी में शव मिलने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को दूसरे दिन भी नारायणी नदी में खड्डा थाना क्षेत्र के ठोकर नंबर तीन के पास एक महिला का शव और बरवापट्टी थाना क्षेत्र में दो पुरुषों के शव मिले। तीनों शवों को मोर्चरी में रखवा दिया गया। इसकी पहचान नहीं हो सकी है। बृहस्पतिवार को भी खड्डा के सिसवा गोपाल गांव के पास नदी में तीन शव मिले थे।
विज्ञापन

नेपाल के बाद नारायणी नदी का वेग तेज हो गया है। कुशीनगर के एडीएम, वित्त एवं राजस्व वैभव मिश्रा ने बताया कि तीन शव मिले हैं, जिनकी पहचान नहीं हो सकी है। नेपाल में हुए त्रासदी के बाद शव बहकर आने की आशंका है। इसकी सूचना केंद्रीय मंत्रालय को भेजी रही है।
अपील: वीडियोग्राफी न करें कृपया
वॉटरवापट्टी थाना क्षेत्र के नारायणी नदी में दो शव मिलने की सूचना पर लोगों की भीड़ जुट गई। पानी अधिक होने से करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद शव निकाले जा सके। इस दौरान लोग मोबाइल में वीडियो बनाने लगे। एसडीएम के निर्देश पर पुलिसकर्मियों ने सबका मोबाइल ले लिया और फोटो, वीडियो डिलीट कराया। प्रशासन का कहना है कि शव का वीडियो या फोटो सोशल मीडिया पर वायरल नहीं करने और वीडियो न बनाने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें