तमकुहीराज। तमकुहीराज कस्बा के एक निजी अस्पताल में मंगलवार को तीन माह के बच्चे की इलाज के दौरान मौत हो गई। निजी अस्पताल में बच्चे की हुई मौत के बाद परिजन उसे लेकर सीएचसी तमकुहीराज पहुंचे, जहां डॉक्टर ने भी उसे मृत घोषित कर दिया।
तरयासुजान थाना क्षेत्र के गांव गौरहा एहतमाली निवासी सरिता पत्नी अमर गोंड ने तीन माह पहले जुड़वां बच्चों को जन्म दिया था। बच्चों का इलाज तमकुहीराज कस्बे के एक निजी अस्पताल में चल रहा था। एक बच्चे की तबीयत मंगलवार को बिगड़ गई। परिजन उसे लेकर निजी अस्पताल पहुंचे। इलाज के दौरान बच्चे की मौत हो गई। परिजन बच्चे को सीएचसी तमकुहीराज लेकर पहुंचे, वहां भी डॉक्टर ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। परिजन बच्चे को लेकर वापस घर लौट गए।