फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पिकअप की चपेट में आई महिला की मौत के मामले में केस

Wed, 03 Jul 2024 03:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तमकुहीराज। तमकुहीराज-सिसवा नाहर मार्ग पर तरयासुजान थाना क्षेत्र के गांव भुलियां अगरवां के समीप सोमवार की शाम शराब लेकर जा रही तेज रफ्तार एक पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई थी, उसकी चपेट में आने से रास्ते से गुजर रही महिला की मौत हो गई थी। मृतका के रिश्तेदार की तहरीर पर पुलिस ने नए कानून के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


सोमवार की शाम तमकुहीराज-सिसवा नाहर मार्ग पर तरयासुजान थाना क्षेत्र के भुलिया अगरवां गांव के समीप पड़रौना के सीएलटू डिपो से शराब लेकर जा रहा पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गया था। पिकअप की चपेट में आने से बिहार के बेतिया के गांव नौतनवा निवासी सरिता देवी पत्नी परमहंस (25) की मौके पर ही मौत हो गई थी। इस मामले में मृतक सरिता के मौसी के लड़के तमकुहीराज थाना क्षेत्र के गौरी नरोत्तम निवासी सोनू ठाकुर ने पुलिस को तहरीर देकर चालक पर लापरवाहीपूर्वक गाड़ी चलाने के मामले में कार्रवाई की मांग की। तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ 106 (1), 125ए, 125 बी, 281 बीएनएस के तहत केस दर्ज किया है। इंस्पेक्टर तरया सुजान आशुतोष सिंह ने बताया कि मामले में नए कानून के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें