फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: मामूली विवाद में मारपीट, तीन घायल

Mon, 11 May 2026 01:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोड़रिया। विशुनपुरा थाना क्षेत्र के पडरौना मडुरही धुसा टोला में रविवार को मामूली विवाद में मारपीट हो गई। इसमें एक दिव्यांग सहित तीन लोग घायल हो गए। सूचना पर आई डायल 112 पुलिस लोगों को शांत कराया और घायलों को दुदही सीएचसी भेजवाया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि दिव्यांग रामचंद्र के घर की बागवानी में गांव के ही सीताराम की बकरी घुस गई। आरोप है कि कहासुनी के दौरान रामचंद्र, उनकी पत्नी रत्ना देवी और आलोक की पिटाई की गई। सूचना डायल 112 पुलिस ने घायलों को दुदही सीएचसी पहुंचाया। थानाध्यक्ष विनय कुमार मिश्र ने कहा कि बकरी के फसल का नुकसान करने को लेकर मारपीट हुई है। किसी पक्ष से तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें