फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: विधान सभा चुनाव की तैयारी में जुटें कार्यकर्ता

Mon, 11 May 2026 01:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
दुदही। कस्बा के नगर पंचायत कार्यालय के सभागार में रविवार को दुदही मंडल के भाजपा मंडल कार्यसमिति की पदाधिकारियों की बैठक हुई। इसमें विधान सभा चुनाव की तैयारी में जुटने के लिए कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया गया।भाजपा नेता मारकांडेय शाही ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी की यह बैठक अत्यंत महत्वपूर्ण है। बूथ से लेकर संगठन तक के सभी कार्यकर्ताओं को अपनी जिम्मेदारी तय कर पूरी निष्ठा से पार्टी की मजबूती के लिए लगना होगा। सरकार की योजनाओं को लोगों तक पहुंचाकर पार्टी के प्रति लोगों में विश्वास बनाएं, ताकि 2027 के विधानसभा चुनाव में पहले की तरह जीत दर्ज री जा सके। बैठक की अध्यक्षत अंजेश भारती और संचालन दीपक मिश्र ने किया।
विज्ञापन

इस दौरान पूर्व मंडल अध्यक्ष केदार राय, ओमप्रकाश मल्ल, राजेंद्र सिंह, जितेंद्र गुप्ता, दुर्गेश जायसवाल, विजय सिंह, अमरनाथ मिश्रा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें