मंसाछापर। जटहां बाजार थाना क्षेत्र के घूरछपरा के पतिलार टोला में बुधवार की रात अज्ञात कारणों से आग लग गई। इसके चपेट में आने से गांव की तीन लोगों की झोपड़ जलकर नष्ट हो गई।
पतिलार निवासी राजेंद्र शर्मा की झोपड़ी में बुधवार की रात करीब 11 बजे अज्ञात कारण से आग लग गई। परिवार के लोग अभी कुछ समझ पाते उससे पहले ही आग ने बिकराल रूप धारण कर पड़ोस के प्रभंस गिरी और उमेश गिरी की झोपड़ी को अपने आगोश में ले लिया। आग लगने की शोर सुनकर जुटे गांव के लोगों ने तत्परता दिखाई और किसी तरह आग पर काबू पाया। जब तक आग बुझी तब तक उनकी झोपड़ी में रखा सारा गृहस्थी का सामान जलकर नष्ट हो गया।