फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: एक ही रात में तीन घरों में चोरी

Tue, 08 Jul 2025 12:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तरयासुजान। थाना क्षेत्र के तरयाकारी शाही टोला में रविवार की रात तीन घर में चोरी हुई। घर में घुसे चोर नगदी और आभूषण उठा ले गए। सूचना पर आई पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन

ग्राम सभा तरयासुजान के टोला तरयाकारी शाही निवासी श्रीमती देवी की घर में रविवार की रात चोरी हुई। घटना के समय परिवार के लोग छत पर सो रहे थे। इसके बाद उनके घर के बगल में शांति देवी और कांति देवी के घर में चोरी हुई। चोर घर में रखा नगदी और आभूषण उठा ले गए।
सोमवार की सुबह घर में चोरी होने की जानकारी होने पर पीड़ित परिवारों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक धनवीर सिंह ने बताया कि तीन घर में चोरी होने की जानकारी मिली है। जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें