फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: माइक्रो फाइनेंस कंपनियों के तीन कर्मी हिरासत में

Sun, 14 Jan 2024 03:30 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
दुदही। विशुनपुरा थाना क्षेत्र के तिलकपट्टी गांव में बीते छह जनवरी को हुई शर्मा निषाद की हत्या के बाद माइक्रो फाइनेंस कंपनियों के तीन कर्मियों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। माइक्रो फाइनेंस कंपनियों के कुछ कर्मियों पर मृतक का मोबाइल और बाइक छीनने का आरोप है।
विज्ञापन

विशुनपुरा थाना क्षेत्र के तिलकपट्टी गांव निवासी शर्मा निषाद की बीते छह जनवरी को उसकी पत्नी पूनम निषाद ने हत्या कर दी थी। पुलिस की पूछताछ में उसने घटना को लेकर कई बातें बताई थीं। बताया जाता है कि माइक्रो फाइनेंस कंपनियों की किस्त नहीं भरने पर विवाद शुरू हुआ था। समूह के नाम पर कर्ज देने वाले माइक्रो फाइनेंस कंपनियों के लोगों ने महिला को प्रताड़ित किया था। बाइक व मोबाइल छीन ले जाने तथा शर्मा निषाद को बैठाए रखने का आरोप लगा था, जिसके बाद से परिवार में विवाद हुआ था। इसी बात को लेकर शर्मा निषाद ने पत्नी पूनम को पीट दिया था। पुलिस ने अब इस मामले में माइक्रो फाइनेंस कंपनियों के सदस्यों से पूछताछ शुरू की है।
विशुनपुरा के थानाध्यक्ष रामसहाय चौहान का कहना है कि पति-पत्नी के बीच विवाद की शुरुआत माइक्रो फाइनेंस कम्पनी के कर्मचारियों की तरफ से बाइक और मोबाइल छीनने और बाइक से बैठाकर अपने साथ ले जाने के बाद हुई थी। वह घटना हत्या की मुख्य कारण बनी थी। इस मामले में माइक्रो फाइनेंस कंपनियों के तीन सदस्यों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें