फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सीएमओ के निरीक्षण में अनुपस्थित मिले तीन कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फाजिलनगर। सीएचसी का बुधवार को सीएमओ ने निरीक्षण किया। उनके निरीक्षण में दो डॉक्टर सहित तीन स्वास्थ्य कर्मी अनुपस्थित मिले। इसको गंभीरता से लेते हुए सीएमओ ने अनुपस्थित कर्मचारियों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. सुरेश पटारिया ने बुधवार को सीएचसी फाजिलनगर का निरीक्षण किया। इस दौरान अस्पताल में उपस्थित पंजिका की जांच की। इसमें डॉ. शैलजा त्रिपाठी, डॉ. भूपेंद्र सिंह और स्टाफ नर्स पूजा कुमारी अनुपस्थिति मिलीं। इसको गंभीरता से लेते हुए सीएमओ ने अनुपस्थित तीनों कर्मचारियों के खिलाफ नोटिस जारी करने का निर्देश दिया। इसके बाद वे इमरजेंसी वार्ड गए, जहां भर्ती मरीजों से इलाज के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि डेंगू के मरीजों के इलाज में विशेष सावधानी बरतें। इस दौरान सीएचसी अधीक्षक डॉ. यूएस नायक, स्वास्थ्य निरीक्षक सत्यप्रकाश श्रीवास्तव, अनुराग कुशवाहा, नितिन कुमार, दिनेश राय, विकास कुमार, पंकज राय, सदानंद, महेंद्र रौनियार, अजय कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें