मंसाछापर। विशुनपुरा ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय खेसिया में तीन दिवसीय स्काउट-गाइड शिविर बुधवार को संपन्न हो गया। स्काउट की तीन तथा गाइड की चार टोलियों ने भाग लिया। प्रत्येक टोली में 8-8 छात्र-छात्राएं शामिल रहे। हर टोली में एक दलनायक एवं एक दलनायिका का चयन कर उनमें नेतृत्व क्षमता का विकास किया गया।
प्रतिभागियों को मार्च पास्ट, कलर पार्टी, प्राथमिक उपचार, टेंट निर्माण, गांठ बांधना, अस्थायी पुल बनाना, कमांडो ब्रिज, मंकी ब्रिज तथा विषम परिस्थितियों में जीवन जीने की कला का प्रशिक्षण दिया गया। सभी टोलियों ने स्वयं टेंट का निर्माण किया तथा बिना बर्तन के भोजन बनाने की कला का भी सफल प्रदर्शन किया। शिविर के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान प्रतिनिधि खेसिया ज्ञानेंद्र यादव ने टेंटों का निरीक्षण किया और बच्चों के कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि स्काउटिंग-गाइडिंग से जीवन में अनुशासन, देशप्रेम और समाज सेवा की भावना विकसित होती है, जो राष्ट्र निर्माण में सहायक सिद्ध होती है।
जिला स्काउट मास्टर नीरज बंका ने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से बच्चों में शारीरिक एवं मानसिक क्षमता का विकास होता है तथा समूह में कार्य करने का व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त होता है।
इस अवसर पर प्रधानाध्यापक सच्चिदानंद, नेहा राय, विष्णु तिवारी, मैतुल मस्ताना, जाहिरुन निशा, स्काउट काउंसलर रईस, रत्नेश राणा, आदित्य, सकीना, लाडली, कृति, अरबाज, उपासना सहित समस्त रसोइया उपस्थित