फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: तीन दिन की कन्याओं का मनाया जन्मदिन

Wed, 06 Nov 2024 01:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। मिशन शक्ति 5.0 के तहत बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत मंगलवार को कुबेरस्थान सीएचसी सभागार में कन्या जन्मोत्सव का आयोजन हुआ। केक काटकर तीन दिन पूर्व जन्मी कन्याओं का जन्मदिवस मनाया गया।
विज्ञापन

जिला प्रोबेशन अधिकारी विनय कुमार ने बताया कि सुनीता देवी पत्नी संतोष, रूक्मणी देवी पत्नी आशुतोष पाठक, प्रतिभा सिंह पत्नी अजय कुमार, शबाना खातून पत्नी मोहम्मद हुसैन, रूबी गुप्ता पत्नी राहुल गुप्ता,रोशनतारा पत्नी ग्यासुद्दीन, ताहिरा खातून पत्नी सद्दाम हुसैन को मिष्ठान, अंगवस्त्र, बेबी किट, हल्दी पैकेट, गुड़िया, चाकलेट इत्यादि उपहार देकर उनकी जन्मी बेटियों के लंबी उम्र की कामना की गई है। इस पर पर उन्होंने सभी महिलाओं को महिला कल्याण विभाग की तरफ से संचालित योजना जैसे कन्या सुमंगला योजना, स्पांसरशिप योजना, चाइल्ड हेल्प लाइन (1098), वन स्टाप सेंटर (181) आदि योजनाओं की जानकारी दी गई है।
इस दौरान प्रभारी चिकित्साधिकारी डाॅ. धीरज सिंह, चद्रभान यादव, सुमन कुमारी मौर्या, संतोष जायसवाल, अभिषेक कुमार सिंह, रीता यादव, मनोज कुमार शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें