फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: गोशाला में आग से जिंदा जल गए तीन गोवंश

Tue, 24 Mar 2026 12:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
आग से झुलसी सुगंधी देवी ।स्रोत-सोशल मीडिया
विज्ञापन
खड्डा। गोशाला में लगी आग में तीन गोवंशों की जलकर मौत हो गई और दो झुलस गए। उन्हें बचाने के प्रयास में महिला पशुपालक झुलस गई। प्राथमिक इलाज के बाद उसे मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। राजस्व विभाग क्षति का आकलन कर सहायता दिलाने की कार्रवाई में जुटा है। खड्डा थाना क्षेत्र के सोहरौना निवासी राजेश गौड़ खड्डा कस्बे के सिविल लाइन मोहल्ले में किराए की जमीन पर गोपालन किया है। उसी में झोपड़ी डालकर पशु पालन करते हैं। इसी के सहारे परिवार का पालन पोषण होता है। रविवार रात में मच्छरों से बचाव के लिए अलाव जलाया गया था। आधी रात को अलाव की चिंगारी से झोपड़ी में आग लग गई और उसमें पांच गोवंश फंस गए।
विज्ञापन

इसे देख राजेश की पत्नी सुगंधी देवी (37) जान जोखिम में डालकर पशुओं को बचाने में जुट गईं। इस दौरान तीन पशु जिंदा जल गए और दो झुलस गए। पशुओं को बचाने के दौरान सुगंधी झुलस गईं। आसपास के लोगों ने एंंबुलेंस से तुर्कहा सीएचसी भेजा। प्राथमिक इलाज के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। नगरपंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि दुर्गेश्वर वर्मा सहित तमाम लोग घटना स्थल पर आए और पीड़ित लोगों को सांत्वना दी। राजस्व विभाग के कर्मचारी ने क्षति का आकलन किया। पशुपालन विभाग ने आवश्यक कार्रवाई की। पशुपालन से जीवनयापन करने वाले इस परिवार पर दुख का पहाड़ टूट गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें