कप्तानगंज। कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन कप्तानगंज इकाई का 16 जनवरी को वार्षिक चुनाव होगा। इसके लिए अध्यक्ष और महामंत्री के लिए तीन-तीन उम्मीदवारों ने अपनी दावेदारी प्रस्तुत की है। उनके पक्ष में तहसील के अधिवक्ता मतदान कर हार जीत का फैसला करेंगे।
बृहस्पतिवार को पर्चा वापसी के लिए निर्धारित समय समाप्त होने के बाद चुनाव अधिकारी राजनंदन लाल श्रीवास्तव ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए अरुण कुमार सिंह, दीनानाथ शर्मा व हीरा पांडेय समेत तीन अधिवक्ताओं ने अपनी दावेदारी प्रस्तुत की है। इसी तरह महामंत्री पद के लिए उमेश कुमार दुबे, अभिनेंद्र प्रताप सिंह व गिरिजेश कुमार समेत तीन उम्मीदवारों ने दावेदारी की है। एक पद के लिए एक से अधिक उम्मीद होने के चलते अब 16 जनवरी को तहसील में मतदान होगा। इसके बाद ही निर्वाचित पदाधिकारी के नाम की घोषणा की जाएगी।