गंगुआ बाजार। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के बसडिला खुर्द गांव के थवई टोले से शुक्रवार को रहस्यमय तरीके से तीन बालक गायब हो गए। ग्रामीणों ने शुक्रवार को पूरे दिन तलाश किए, लेकिन बालकों का पता नहीं चल सका। शनिवार को सुबह परिजन पुलिस को तहरीर दिए। पुलिस बालकों का पता लगा रही है। परिजनों को किसी अनहोनी का डर सता रहा है।
तमकुहीराज थाना क्षेत्र के बसडिला खुर्द गांव के थवई टोले में शुक्रवार के दोपहर अपने घर से जुमे की नमाज पढ़ने निकले बालक अब्दुल शिफान (11), हसनैन रजा (13)व साजीम आलम (13) मस्जिद में नमाज अदा करने निकले थे। नमाज पढ़ने गए अन्य लोगों के अनुसार जब तक मस्जिद के मौलाना कुतबा पढ़ रहे थे तब तक बालक मस्जिद में दिखे। जुमे की नमाज शुरू होते ही बालक मस्जिद से गायब हो गए। परिजनों के थानाध्यक्ष गिरिजेश उपाध्याय ने बताया कि समउर चौकी पर परिजन सूचना दिए हैं, बालकों की तलाश कराया जा रहा है।