अहिरौली बाजार। थाना क्षेत्र के गांव घोघरा निवासी एक व्यक्ति ने गांव के ही तीन लोगों के खिलाफ कोर्ट में वाद दाखिल किया था। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।
थाना क्षेत्र के गांव घोघरा निवासी गंगेश ने न्यायालय में एक वाद दाखिल किया कि गांव के ही संतोष कुमार सिंह 20 फरवरी को दिन में करीब 10 बजे किसान सम्मान निधि का ऑनलाइन आवेदन कराने का झांसा देकर उसे बोदरवार ले गए। वहां शराब पिलाने के बाद नशे की हालत में कप्तानगंज तहसील ले जाकर भूमिधरी की जमीन अपनी पत्नी शीला के नाम करा ली। इस साजिश में शैलेंद्र चौधरी और विरेंद्र शर्मा भी शामिल रहे। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने संतोष कुमार सिंह, शैलेंद्र चौधरी व वीरेंद्र शर्मा के विरुद्ध धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। संवाद