कप्तानगंज-रामकोला र्माग पर बाइक व कार टकराने से जुटी लोगों की भीड़।
- फोटो : KUSHINAGAR
हादसे में बाइक सवार तीन युवक घायल
रामकोला(कुशीनगर)। कस्बे में कप्तानगंज मार्ग पर सोमवार सुबह करीब नौ बजे रामकोला की तरफ से जा रहे एक बाइक पर सवार तीन युवक कार की चपेट में आ गए। इससे बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि अन्य दो युवकों को हल्की चोटें आई हैं। मौजूद लोगों ने घायल एक युवक को रामकोला सीएससी भिजवाया।
रामकोला थानाक्षेत्र के धुआंटीकर गांव निवासी संदीप, केदारनाथ और राहुल एक ही बाइक पर सवार होकर कप्तानगंज रोड स्थित पेट्रोल पंप पर जा रहे थे। उसी दौरान उनकी बाइक एक कार की चपेट में आ गई। हादसे में बाइक चालक संदीप गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि बाइक सवार केदारनाथ और राहुल को हल्की चोटें आईं। बाइक सवालों ने हेलमेट नहीं पहन रखा था। रामकोला थाने के एसओ नीरज कुमार राय ने बताया कि हादसे की सूचना थाने पर नहीं आई है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद