फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: हादसे में बाइक सवार तीन युवक घायल

Thu, 22 May 2025 01:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
निचलौल। थाना क्षेत्र में दो जगहों पर हुई सड़क हादसों में बाइक सवार तीन युवक घायल हो गए। लोगों की मदद से उनको सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने एक की हालत नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। दो युवक कुशीनगर के रहने वाले हैं।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक थाना क्षेत्र के बरोहिया निवासी हरिद्वार अग्रहरी (30) किसी कार्य से निचलौल आए थे। इस दौरान पंजाब नेशनल बैंक के सामने उनकी बाइक एक बस की चपेट में आ गई, जिसमें हरिद्वार गंभीर रूप से घायल हो गए।
वहीं बाइक से ठूठीबारी थाना क्षेत्र के एक गांव में आए कुशीनगर जिले के दो युवक गड़ौरा में नहर पटरी पर हुई दुर्घटना में घायल हो गए। जिनमें से एक युवक कुशीनगर जिले के पडरौना थाना क्षेत्र अंतर्गत पडरौना निवासी गिरिजेश चौहान (25) और दूसरा खड्डा थाना क्षेत्र के सिसवा गोपाल निवासी विकास चौहान (22) बताया जा रहा है। थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार वर्मा के अनुसार मामले की जानकारी मिली है। घायलों का इलाज कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें