फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की दो स्कार्पियो के साथ तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चोरी की दो स्कार्पियो के साथ तीन गिरफ्तार
विज्ञापन

तमकुहीराज(कुशीनगर)। तरयासुजान थाने की पुलिस ने चोरी की दो स्कार्पियो के साथ तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया।
विज्ञापन

तरयासुजान थाने के एसओ कपिलदेव चौधरी के मुताबिक सूचना मिली थी कि जनपद में चोरी की स्कार्पियो का फर्जी कागजात बनाकर उसे बेचने के लिए अंतरराज्यीय गिरोह सक्रिय है। पुलिस ने जांच की तो मंगलवार को डिबनी बंजरवा के जयप्रकाश यादव के घर स्कार्पियो होने की जानकारी हुई। पुलिस ने वहां से धर्मेंद्र कुमार निवासी जामू नगर, सिवान, पवन कुमार मीरगंज, गोपालगंज एवं जयप्रकाश यादव डिबनी बंजरवा को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के मुताबिक आरोपितों ने बताया कि स्कार्पियो चोरी कर उसका नंबर प्लेट बदल देते हैं। इसके बाद जालसाजी से कागजात तैयार कर उपयोग करते हैं। बाद में उसे कम दाम में बेच देते हैं। इनकी निशानदेही पर एक और स्कार्पियो बरामद हुई। एसओ ने बताया कि दो स्कार्पियो के साथ तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें