फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात केंद्रों पर परीक्षा में शामिल होंगे 5,135 विद्यार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
सात केंद्रों पर परीक्षा में शामिल होंगे 5,135 विद्यार्थी
विज्ञापन

पडरौना। केंद्रीय शिक्षा बोर्ड की तरफ से बुधवार को 10वीं और 12वी की बोर्ड परीक्षा शुरू होगी। इसके लिए जिले में सात केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर सुबह दस से दोपहर 12 बजे तक परीक्षा होगी। 10वीं और 12वीं के 5,135 विद्यार्थी इसमें शामिल होंगे।
जवाहर नवोदय विद्यालय मिल्की रसूलपुर और केंद्रीय विद्यालय गांगरानी समेत जिले में 33 स्कूल केंद्रीय शिक्षा बोर्ड की तरफ से संचालित होते हैं। इनमें 10वीं के 3,424 और 12वीं के 1,711 समेत 5,135 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। सीबीएसई बोर्ड के नोडल कोआर्डिनेटर राहुल तिवारी ने बताया कि केंद्रीय शिक्षा बोर्ड की तरफ से वार्षिक परीक्षा के लिए जिले में सात परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर बुधवार से सुबह दस से दोपहर 12 बजे तक बोर्ड परीक्षा होगी। परीक्षा के दौरान कोविड गाइडलाइन का शत-प्रतिशत पालन कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन विद्यालयों को बनाया गया केंद्र
केंद्रीय शिक्षा बोर्ड की तरफ से वर्ष 2022 की वार्षिक परीक्षा के लिए नवजीवन मिशन इंटर कॉलेज कसया, गीता इंटरनेशनल स्कूल रविंद्रनगर, पीजी सीनियर सकेंड्रीय स्कूल कप्तानगंज, सेंट जेवियरर्स हाईस्कूल पडरौना, हेरिटेज इंटरनेशनल स्कूल कसया, जेडीएस इंटरनेशनल स्कूल पडरौना और जवाहर नवोदय विद्यालय मिल्की रसूलपुर को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें