फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: चोरी के मोबाइल, चेन और नकदी के साथ तीन गिरफ्तार

Wed, 11 Mar 2026 02:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। नेबुआ नौरंगिया थाना पुलिस ने चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से तीन मोबाइल फोन, तीन सफेद धातु की चेन और 2,300 रुपये नकद बरामद किया है।
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक चंद्रभूषण प्रजापति ने बताया कि मंगलवार को नेबुआ नौरंगिया पुलिस टीम ने आईटी एक्ट से संबंधित मामले में तीन अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सचिन भारती निवासी नौरंगिया, सूरज सिंह निवासी नौरंगिया खास टोला और गौतम कुशवाहा निवासी नौरंगिया नौका टोला, थाना नेबुआ नौरंगिया शामिल हैं। उन्होंने बताया कि आरोपियों के कब्जे से तीन मोबाइल फोन, तीन सफेद धातु की चेन और 2,300 रुपये बरामद किया है। बरामदगी के आधार पर आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें