फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: ई-रिक्शा से बिहार जा रही शराब के साथ तीन गिरफ्तार

Sat, 13 Jun 2026 01:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पटहेरवा। पटहेरवा पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए ई-रिक्शा से बिहार राज्य ले जाई जा रही 270 पाउच देसी शराब के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस बरामद शराब को कब्जे में लेकर गिरफ्तार तस्करों के खिलाफ विधिक कार्रवाई कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष धीरेंद्र कुमार राय ने बताया कि पटहेरवा पुलिस टीम ने शुक्रवार को दोपहर थाना क्षेत्र के बैरियर रकबा राजा के पास वाहनों की जांच कर रही थी। इस दौरानप एक ई-रिक्शा को रोककर तलाशी ली, तो तलाशी के दौरान वाहन से छह पेटी देशी शराब बरामद हुआ। प्रत्येक पेटी में 45 पाउच समेत कुल 270 पाउच (प्रत्येक 200 एमएल) शराब बरामद हुई। पुलिस ने शराब को कब्जे में लेकर ई-रिक्शा सवार डिबनी रामनगर निवासी विपिन (30), रवि कुमार (21) और भोला प्रसाद (23) को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पता चला कि आरोपी शराब की खेप बिहार राज्य ले जा रहे थे। पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्रवाई में जुट गई। पुलिस ने शराब से लदा ई-रिक्शा भी कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें