फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों की मौत के मामले में तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपित। - फोटो : KUSHINAGAR
विज्ञापन
बच्चों की मौत के मामले में तीन गिरफ्तार
विज्ञापन

कुशीनगर। कसया थाना क्षेत्र के कुड़वा उर्फ दिलीपनगर गांव के सिसई लठउर टोला में जहरीली टॉफी से चार मासूम बच्चों की मौत के मामले में तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें रविवार को जेल भेज दिया गया।
एएसपी रितेश कुमार सिंह ने रविवार को पुलिस कार्यालय में इस घटना का खुलासा करते हुए बताया कि 23 मार्च को कुड़वा उर्फ दिलीपनगर गांव के सिसई लठउर टोला निवासी रसगुल ने थाने में नामजद तहरीर दी थी उनकी पुत्री मंजना (पांच), स्वीटी (तीन), पुत्र समर (दो) और भाई की बेटी का पुत्र आयुष (पांच) की घर के अहाते में फेकी गई टॉफियां खा लेने से मौत हो गई थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्रेम प्रसाद, बाला और चाबस निवासी कुड़वा उर्फ दिलीपनगर गांव के सिसई लठउर टोला के खिलाफ हत्या, हत्या की साजिश रचने, जहर देकर मारने और धमकी देने के आरोप में केस दर्ज किया था। इस घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी सचिंद्र पटेल ने तत्काल पुलिस की तीन टीमें गठित कर घटना का खुलासा करने का निर्देश दिया था। पुलिस ने इस मामले में आरोपी तीनों व्यक्तियों को गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एएसपी ने बताया कि रसगुल के परिवार से पुरानी रंजिश को लेकर टॉफियों में जहरीला पदार्थ मिलाकर उनके अहाते में फेंका गया था, जिसे खाने से चारो बच्चों की मौत हो गई थी। इस घटना का खुलासा करने में कसया के सीओ पीयूष कांत राय की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही। इन्हें गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में कसया थाने के एसओ अनिल कुमार उपाध्याय, एसआई रविभूषण राय, कांस्टेबल कमलेश कुमार, शेर बहादुर सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें