फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: कपड़े की दुकान में चोरी करने के आरोप में तीन दबोचे गए

Thu, 16 Jan 2025 12:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अहिरौली बाजार। थाना क्षेत्र के जगदीशपुर बरडीहा चौराहे पर रविवार की रात एक कपड़े की दुकान में छत के रास्ते घुसकर चोरों ने नकदी समेत कीमती कपड़े चुरा ले गए। पुलिस ने अज्ञात चोरों पर केस दर्ज किया। मंगलवार देर रात पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

गिदहा चक बैरिया गांव निवासी गणेश सिंह जगदीशपुर बरडीहा चौराहे पर अपने निजी मकान में कपड़े की दुकान चलाते हैं। रविवार की रात उनकी दुकान में चोरी हो गई। पुलिस ने चोरी करने वाले बेंदुआर गांव निवासी जमालुद्दीन व शमसुद्दीन अली उर्फ छोटे, बेंदुआर माफी टोला गांव निवासी अब्दुल रहीम उर्फ जग्गू को माफी टोला मोड़ के करीब से मंगलवार की देर रात 11 बजे गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ के दौरान तीनों आरोपियों ने चोरी की घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार ली। उनके पास से नकदी, तीन बैग में रखे 27 शर्ट, छह टी शर्ट, आठ जींस समेत अन्य चोरी का सामान व घटना में उपयोग की गई बाइक बरामद की। आरोपियों को पुलिस ने बुधवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें