फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: युवक पर चाकू से हमला करने के तीन आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
खड्डा। हनुमानगंज थाना क्षेत्र के रामपुर जंगल में चाय की दुकान पर हुए विवाद में युवक को चाकू मारने के मामले में पुलिस ने पिता, पुत्र समेत तीन आरोपियों को शुक्रवार को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

रामपुर जंगल गांव के समीप चाय की दुकान पर 25 अक्तूबर को मलहिया गांव निवासी रंजीत गौड़ चाय पी रहे थे। यहीं पर रामपुर जंगल गांव के सौरभ विश्वकर्मा से विवाद हो गया। इस दरम्यान सौरभ के परिवार के कुछ सदस्य भी आ गए। मारपीट हुई इसमें रंजीत को चाकू लग गई। उसे तुर्कहा सीएचसी पर भर्ती कराया गया जहां से जिला अस्पताल रेफर किया गया था। मारपीट में दूसरे पक्ष के युवक को भी चोट लगी थी। रंजीत के पिता सुभाष की तहरीर पर पुलिस ने सौरभ विश्वकर्मा, पिता जयचंद, चाचा अन्नू एवं सन्नी, प्रीतम, रितेश समेत छह लोगों पर हत्या के प्रयास, तोड़फोड़ का केस दर्ज किया था। इस मामले में शुक्रवार को पुलिस ने सौरभ, जयचन्द, अन्नू को गिरफ्तार को लिया। थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि मुकदमे में वांछित तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें