फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पूर्व सांसद के पोते को जान से मारने की धमकी

Thu, 27 Feb 2025 12:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पकवा इनार। नगर पालिका परिषद कुशीनगर के वार्ड नंबर-24 सुभाषनगर में पूर्व सांसद रामधारी शास्त्री के पोते के साथ मनबढ़ों ने मारपीट की और जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। मामले में पीड़ित की पत्नी ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

वार्ड-24 सुभाषनगर निवासी मिनी जायसवाल ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया है कि बुधवार दोपहर 2:40 बजे पति आनंद शेखर सिंह आवास के सामने खड़े होकर अपने दोस्तों के साथ बातचीत कर रहे थे। इसी बीच चार अज्ञात युवक पहुंचे। वे आवास के बाहर शौचालय में जाने लगे। उन्हें मना किया तो वह पति के साथ मारपीट किए। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद है। शोरगुल की आवाज सुनकर जब खुद पहुंची तो वे जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। आनंद शेखर सिंह पूर्व सांसद रामधारी शास्त्री के पोते हैं। इस संबंध में थाना प्रभारी ओमप्रकाश तिवारी ने कहा कि मामले की जानकारी है। जांच कराकर जरूरी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें