फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी की जमीन पर कब्जा करने वालों से वसूला जाएगा जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी की जमीन पर कब्जा करने वालों से वसूला जाएगा जुर्माना
विज्ञापन

खड्डा (कुशीनगर)। यूपी-बिहार सीमा से सटे बालगोविंद छपरा गांव की एक हजार एकड़ जमीन पर वर्षों से कब्जा जमाए लोगों पर प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई की तैयारी कर ली है। डीएम व एसपी के कड़े रुख के बाद स्थानीय तहसील व पुलिस प्रशासन ने 25 से अधिक लोगों पर शांति भंग की आशंका में केस दर्ज कर लिया है। इसके अलावा कोर्ट की ओर से जब्त की गई जमीन से फसल काटने वालों से जुर्माना भी वसूला जाएगा।
गंडक नदी के किनारे खड्डा क्षेत्र के बालगोविंद छपरा में करीब एक हजार एकड़ जमीन पर बिहार के लोगों ने कब्जा कर रखा है। दोनों प्रांतों के सीमांकन के बावजूद कब्जा किए लोग जमीन को खाली नहीं कर रहे हैं। एक सप्ताह पहले डीएम एस राजलिंगम व एसपी विनोद कुमार सिंह, एसडीएम अरविंद कुमार के साथ खड्डा क्षेत्र बालगोविंद छपरा मौजा पहुंचे थे। अधिकारियों ने अवैध कब्जेदारों को तत्काल जमीन खाली करने को कहा था। इसके बावजूद कब्जा हट नहीं रहा है। अवैध कब्जेदार अब इसे दो प्रांतों की प्रतिष्ठा से जोड़कर मामले को दूसरा तूल देने के प्रयास में हैं। इसकी भनक लगते ही खड्डा पुलिस सतर्क हो गई है। पुलिस ने इस प्रकरण में 25 से अधिक लोगों पर शांति भंग के अंदेशा में केस दर्ज किया है। इसके अलावा प्रशासन अब जब्त की गई जमीन से फसल काटने वालों पर जुर्माना लगाने की तैयारी में है।
विज्ञापन

लोग पहले ही जता चुके हैं विवाद की आशंका
पिछले सप्ताह बालगोविंद छपरा पहुंचे डीएम व एसपी के सामने खड्डा क्षेत्र के लोगों ने बताया था कि बिहार के लोग यहां आने वालों को जानमाल की धमकी देते हैं। पुलिस अगर किसी व्यक्ति को वहां से पकड़ कर लाना चाहती है तो बिहार के लोग गोलबंद होकर घेराव व विरोध शुरू कर देते हैं, जिससे प्रशासन को पीछे हटना पड़ता है। इस इलाके में जाने के लिए सड़क बिहार से होकर ही आती है। लिहाजा यूपी क्षेत्र के लोग अपनी जमीन पर कब्जा नहीं कर पाते।
विज्ञापन

पूरे मामले पर है नजर: एसओ
खड्डा के एसओ आरके यादव ने बताया कि बालगोविंद छपरा मौजा के हालात पर नजर रखी जा रही है। दोनों तरफ के अराजकतत्वों पर शांति भंग की आशंका में कार्रवाई की गई है। अवैध कब्जेदारों व अराजकतत्वों से कड़ाई से निपटा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें