फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोनियापट्टी गांव के सामने ठोकर का 20 मीटर हिस्सा कटा

विज्ञापन
नोनियापट्टी में ठोकर को काटती गंडक नदी को बचाव कार्य में लगे लोग। - फोटो : KUSHINAGAR
विज्ञापन
नोनियापट्टी गांव के सामने ठोकर का 20 मीटर हिस्सा कटा
विज्ञापन

तमकुहीरोड (कुशीनगर)। बाघाचौर गांव के नोनियापट्टी टोला के सामने मंगलवार को सुबह अचानक गंडक नदी में कटान तेज हो जाने से ठोकर के नोज का आधा लगभग बीस मीटर हिस्सा एक बार फिर नदी में समा गया। इससे गांव में अफरा तफरी मच गई।
गंडक नदी का जलस्तर कम हो जाने के बाद भी एपी बांध पर बाघाचौर ग्राम सभा के नोनियापट्टी में किलोमीटर 12.860 पर बने ठोकर से कटान का खतरा कम होने का नाम नहीं ले रहा है। क्योंकि नदी एक सप्ताह में चार बार इस ठोकर को निशाना बना चुकी है। अभी रविवार को ठोकर में हुए कटान को नियंत्रित करने में अभियंता जुटे ही थे कि मंगलवार को सुबह अचानक नदी के डाउन स्ट्रीम में तेज बैकरोलिंग होने से कटान इतना तेज हो गया कि देखते ही देखते नदी ने ठोकर के नोज का आधा लगभग बीस मीटर हिस्सा काट दिया। इससे बांध पर अफरा तफरी मच गई। बाढ़खंड के अभियंताओं ने पहुंचकर बचाव कार्य शुरू करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाढ़खंड तृतीय के एसडीओ एसके प्रियदर्शी का कहना है कि स्थिति की गंभीरता को देखते हुए ठोकर पर अभियंताओं की देखरेख में बचाव कार्य शुरू करा दिया गया है। शीघ्र ही कटान को नियंत्रित कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें