अहिरौली बाजार। थाना क्षेत्र के असना गांव में रविवार की रात घर के पीछे पेड़ के सहारे चोर छत पर चढ़े। इसके बाद सीढ़ी पर लगे दरवाजे की कुंडी खोल घर के अन्दर घुसकर नकदी सहित आभूषण लेकर चले गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर छानबीन शुरू कर दी। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के गांव असना निवासी वीरेन्द्र सिंह के घर रविवार की रात चोर घर के पीछे पेड़ के सहारे छत पर चढ़कर घर में घुसकर बाक्स का ताला तोड़कर उसमें रखा सत्तर हजार रुपये व सोने का कंगन, हार, तीन मंगलसूत्र सहित अन्य सामान चुराकर फरार हो गए। उन्होंने बताया कि भोर में पशुओं को चारा डालने के लिए जगे तो देखा कि घर के अन्दर सारा सामान बिखरा पड़ा था। वहीं बगल में ही भोला सिंह के घर से भी चोर कुछ सामान चोरी कर फरार हो गए।
दोनों व्यक्ति थाने में पहुंच कर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में अहिरौली बाजार थाना प्रभारी निरीक्षक संजय दूबे ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। जल्द ही चोरी का पर्दाफाश किया जाएगा।