सीताराम चौराहा। क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने तमकुहीराज एसडीएम को शिकायती पत्र दिया। उन्होंने खेत में जबरन सड़क निर्माण कराने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।
धर्मपुर गांव निवासी शशांक कुमार सिंह ने एसडीएम आकांक्षा मिश्रा को दिए शिकायती पत्र में कहा कि गांव से मठिया भोकरिया के सिवान तक सड़क निर्माण कार्य चल रहा है। इस सड़क के सटे उनका खेत है।
उनकी खेत की जमीन में जबरन सड़क निर्माण कराया जा रहा है। उन्होंने शिकायत की जांच कर कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में एसडीएम ने बताया कि शिकायत मिली है। जांच कराई जा रही है।