फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सेवरही क्षेत्र में आज से 16 दिन 12 से 5 बजे तक नहीं आएगी बिजली

Thu, 19 Dec 2024 12:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तमकुहीरोड। राजापाकड़ से सेवरही आने वाली 33/11 केवी लाइन पर बिजली आपूर्ति व्यवस्था सुदृढ़ बनाने के लिए आरबीएसएस कंपनी की ओर से 19 दिसंबर से मेनटेनेंस व बिजली का पोल लगाने का काम शुरू होगा। इसे लेकर 19 दिसंबर से तीन जनवरी तक प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।
विज्ञापन

विद्युत वितरण खंड सेवरही के एसडीओ गौरव वर्मा व जेई अवधेश कुमार ने बताया कि 16 दिनों तक राजापाकड़ से सेवरही आने वाली 33/11 केवी लाइन पर आरबीएसएस कंपनी की ओर से मेनटेनेंस के साथ पोल लगाने का कार्य किया जाना है। इसके चलते दिन में 12 बजे दिन से शाम 5 बजे तक विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। उन्होंने सभी विद्युत उपभोक्ताओं से इस अवधि में पानी के साथ अन्य जरूरी इंतजाम पहले ही कर लेने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें