फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेफ्टी टैँक में दो व्यक्तियों की मौत का मामला 20-25-44

विज्ञापन
विज्ञापन
चारो तरफ मची रही चीत्कार, अफरातफरी का रहा माहौल
विज्ञापन

सलेमगढ़ बाजार में शौचालय की टंकी में दम घुटने से ही दो की मौत
संवाद न्यूज एजेंसी
तमकुहीराज। सलेमगढ़ बाजार मेें बुधवार को शौचालय के टैंक की सफाई के दौरान हुए हादसे के बाद चारो तरफ अफरातफरी का माहौल बन गया। लोगों को समझ में नहीं आ रहा था कि हादसे के शिकार लोगों की कैसे मदद तरह करें। उन्हें डर था कि कहीं वह भी घायलों को निकालने के चक्कर में हादसे का शिकार न हो जाएं। मजदूर प्रेम प्रसाद को बचाने के चक्कर में अतुल की मौत हो गई थी। टैंक में जहरीली गैस के कारण दो अन्य भाई भी फंसे थे। फिलहाल किसी तरह सभी को निकाला गया। अतुल के भाई आलोक को जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। अतुल का एक अन्य भाई रोहित (27) को तमकुहीराज सीएचसी लाया गया, जहां उपचार के बाद डॉक्टर ने घर भेज दिया। एक ही जगह इतनी बड़ी घटना होने के बाद घर में चीत्कार मच गई। एक ही परिवार के एक व्यक्ति की मौत और दो की हालत गंभीर देख परिवार की महिलाएं और अन्य लोगों रोने लगे। जिसने भी खबर सुनी, घटनास्थल की ओर दौड़ पड़ा। हर कोई इस घटना के बारे में सुनकर स्तब्ध है।
विज्ञापन

पहले कोख उजड़ी थी, अब सिंदूर भी मिट गया
तमकुहीराज/सलेमगढ़। शौचालय का टैंक साफ करने गए प्रेम प्रसाद की पत्नी मालती देवी की चीत्कार सुनकर लोग ढांढस बंधा रहे थे। वे यही कह रहे थे कि ऐसी घटना किसी के साथ न हो। अभी एक माह पूर्व ही प्रेम प्रसाद का बेटा पोखरे में नहाने के दौरान डूब गया था, जिससे उसकी मौत हो गई थी। अभी मालती इस हादसे से उबर भी नहीं पाई थी कि एक बार फिर फिर दस पर व्र्रजपात हो गया। अब उसका सुहाग ही छिन गया। मालती के सामने दो बच्चों की परवरिश की जिम्मेदारी आ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें