फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: रहने का ठिकाना नहीं, करोड़ों का टर्न ओवर देख चकरा गई टीम

Sat, 27 Apr 2024 05:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
सुनील वर्मा के नेतृत्व में कुबेर स्थान में छापेमारी करती गोरखपुर की जीएसटी टीम।
विज्ञापन
पडरौना/कुबेरस्थान। एक करोड़ से अधिक का टर्न ओवर वाले शारदा ट्रेडर्स के मालिक मस्तराज के पास रहने का ठिकाना नहीं है और घर वालों को इसकी जानकारी भी नहीं है। गोरखपुर से पहुंची जीएसटी एसबीआई की टीम घर पहुंची। उसके घर की हालत देख दंग रह गई। आस-पास के लोगों से जानकारी लेने पर पता चला कि कबाड़ का काम करने वाले सुनील सेठ के यहां मस्तराज मजदूरी करता है। सुनील और मस्तराज को टीम ढूंढ रही है लेकिन अभी तक दोनों का पता नहीं चल सका। अभी तक इस फर्म पर जो भी लेन-देन हुआ है। उसकी जांच शुरू हो गई है।
विज्ञापन

कुबेरस्थान क्षेत्र के सुनील सेठ का जिले में दो जगह लोहे का कबाड़ का कारोबार चलता है। शारदा ट्रेडर्स फर्म पर एक साल में एक करोड़ से अधिक का टर्न ओवर हुआ है। इसकी जांच के लिए गोरखपुर के जीएसटी एसवीआई के डिप्टी कमिश्नर सुनील सेठ के नेतृत्व में टीम कुबेरस्थान पहुंची। जांच में पता चला कि कबाड़ का कारोबार सुनील सेठ का है और फर्म अपने मजदूर सिंघापट्टी निवासी मस्तराज के नाम से बनाया है। इसके एवज में 200 रुपये सुनील सेठ इसे रोज देता है। मस्तराज के घर जब टीम पहुंची तो उसके परिजनों ने यह बात बताई। उसके पास रहने के लिए घर तक सही ढंग का नहीं है। पड़ोसियों ने बताया कि मस्तराज भी कबाड़ी सुनील सेठ के यहां काम करता है। पूरी बात सुनने के बाद गांव वाले भी दंग रहे गए। डिप्टी कमिश्नर सुनील वर्मा ने बताया कि फर्म पर जो भी लेन-देन हुआ है। वह संदिग्ध है। इसकी जांच चल रही है। अभी तक सुनील सेठ और मस्तराज सामने नहीं आए हैं। मस्तराज सुनील सेठ के यहां मजदूरी करता है। फर्म संचालन के लिए 200 रुपये इसे मिलता है। मजदूर के परिजनों को कुछ भी जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें