फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: हाईवे पर लग रहा जाम, थम जा रहे पहिए

विज्ञापन
हाईवे पर लगा जाम।
विज्ञापन
फाजिलनगर। एनएच-28 से गुजरने वाले लोगों के वाहनों का पहिया फाजिलनगर कस्बे में थम जा रहा है। करीब 10 दिन से हाईवे पर दिन में दो से तीन बार जाम लग रहा है, एक से दो घंटे जाम के झाम में लोगों को जुझना पड़ रहा है। जाम से निजात के लिए न तो एनएचएआई की ओर से कोई व्यवस्था की गई है और न ही स्थानीय पुलिस इसको लेकर गंभीर है।
विज्ञापन

बिना वैकल्पिक व्यवस्था के ही हाईवे पर फ्लाइओवर का कार्य एनएचएआई की ओर से शुरू करने से यह परेशानी लोगों को झेलनी पड़ रही है। सार्वाधिक दिक्कत जाम में मरीजों को लेकर फंस रही एंबुलेंस व मांगलिक कार्यक्रमों में जाने वाले लोगों हो रही है।
बीते करीब 10 दिनों से फाजिलनगर कस्बे के बघौचघाट मोड़ पर एनएचएआई की ओर से प्रस्तावित फ्लाईओवर का निर्माण कार्य शुरू किया गया है। कार्यदायी संस्था की ओर से वाहनों की आवाजाही के लिए वैकल्पिक व्यवस्था नहीं होने से हाईवे के मुख्य सड़क के दोनों लेन पर चार से पांच किमी लंबा जाम लग रहा है। राहगीरों के अलावा आस-पास के व्यापारियों को जाम के साथ धूल के उड़ रहे गुबार से परेशान होना पड़ रहा है। इससे नारा लोगों ने कुछ दिन पहले नंदलाल विद्रोही की अगुवाई में प्रर्दशन भी किया था।
विज्ञापन

इन दिनों सहालग के चलते सड़कों पर वाहनों का दबाव अधिक बढ़ गया है। बीते एक सप्ताह से तीन दिन से यहां हर दिन जाम लग रहा है। निकलने में लोगों को डेढ़ से दो घंटे का समय लग रहा है। मंगलवार की रात गोरखपुर से बिहार टाइल्स लेकर जा रहा ट्रक एनएच पर पलट गया, संयोग ठीक रहा कि कोई हताहत नहीं हुआ।
युवा व्यापार मडंल अध्यक्ष धीरज वर्मा का कहना है कि जिम्मेदारों के मनमानी का खामियाजा व्यापारी और आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है। हाईवे से लोकल के अलावा लंबी दूरी के वाहन गुजरते हैं, गंभीर मरीजों को लेकर जाने वाले एंबुलेंस भी फंस रहे हैं।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन को वैकल्पिक व्यवस्था करने की मांग करते हुए चेतावनी दिया है कि अगर जाम की समस्या से निजात के लिए कोई इंतजाम नहीं हुआ तो क्षेत्रीय लोगों की मदद से व्यापारी आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें